महराजगंज।क्षेत्र पंचायत लक्ष्मीपुर के कार्ययोजना की बैठक शनिवार को ब्लाक सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें 20 करोड़ बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अंजली पाण्डेय व बतौर मुख्य अतिथि विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ मृत्युंजय यादव ने किया।
क्षेत्र पंचायत सदन में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से कार्ययोजना संवधी प्रस्ताव लिया गया। जिस पर सिलसिलेवार चर्चा की गयी। जिसमें वर्ष 2026-27 के क्षेत्र पंचायत राज्यवित्त व केन्द्रीय वित्त 2 करोड इसके अतिरिक्त 18 करोड़ मनरेगा कच्चा व पक्का कार्ययोजना का बजट प्रस्तावित हुआ।
कार्ययोजना की बैठक में आजीविका मिशन, रवि फसल, मनरेगा, पेंशन, कायाकल्प, महिला कल्याण योजना, मत्स्य पालन हेतु, कच्चा सम्पर्क मार्ग, नाली, इंटरलाकिंग सहित शासन द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गयी।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिना भेदभाव के लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुचाने का कार्य केन्द्र व प्रदेश सरकार ने की है। सरकार की मंशा है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं की सीधा लाभ गांव के निचले तक पहुंचे।
सरकार की देन है कि गांवों मे विकास दिख रहा है। विकास की पारदर्शिता है कि विकास का खांका खुली बैठक कर प्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर हो रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने आराजकता का खात्मा कर भयमुक्त शासन दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्लाक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने कहा कि गांवों के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। जो क्षेत्र पंचायत के सदन में विकास का खांका खींचा गया है उस पर पूरे इमानदारी से क्रियान्वयन किया जाय।
सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में अधिकारियों व कर्मचारी शिथिलता न बरते। सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं का चर्चा करते हुए ग्रामप्रधानों से आगे आकर विकास कार्यों का संचालन कराने की बात कही।
विकास कार्यों के सम्पादन में ब्लाककर्मी जनप्रतिनिधियों का सहयोग करें जिससे गांवों का विकास हो सके।सदन को सम्बोधित करने वालों में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय बीडीओ मृत्युंजय यादव गुड्डू सिंह जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल जमीउल्लाह खां सुरेश चन्द साहनी रहें।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ प्रभुनाथ गुप्ता ने किया।
प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी एडीओ पंचायत दिनेश पाठक एडीओ कृषि रामदुलारे सचिव प्रमोद कुमार यादव शिवसागर पाण्डेय विवेक पटेल अश्वनी कुमार पटेल प्रमोद यादव अखण्ड प्रताप सिंह ग्राम प्रधान रामनाथ वर्मा अजय यादव जितेंद्र चौधरी शिवप्रसाद यादव नरेंद्र यादव आजाद अहमद सहित तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।









