डीएम महराजगंज रविवार को नहीं रूके आवास पर; फार्मर रजिस्ट्री व एसआईआर का निरीक्षण व जांच करने पहुंचे मधुकरपुर महादेवा-पीछे पीछे पहुंचा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Purvanchl bulletin निष्पक्ष खबर अब तक महराजगंज।जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा फरेन्दा ब्लाक के ग्राम पंचायत भवन में किये जा रहे एस आई आर व फार्मर रजिस्ट्री कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा में दो मतदान बूथ संख्या 140 में 1031मतदाता व 141में 1303 मतदाता है । बी एल ओ मंजू एवं अराधना देवी द्वारा सभी मतदाताओं को फार्म एस आई आर विशेष पुनरीक्षण को वितरण किया जा चुका है।जिसमें मतदाताओं द्वारा फार्म भरने के पश्चात आनलाईन अपलोड भी किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की निरीक्षण में लगभग 200 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अपलोड किया जा चुका है। जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में डुगडुगी के माध्यम से प्रचार किया जाय।

जिससे अधिक से अधिक किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री करा सके। उन्होंने यह भी कहा कि फार्मर रजिस्ट्री में सहयोगी देकर किसी ब्यकि को लगाया जाय जिससे किसी प्रकार की व्यवधान पैदा न हो।

जिलाधिकारी द्वारा एस आई आर और फार्मर रजिस्ट्री करा रहे किसानों से बात कर उनके हाल चाल लेते हुए गांव में एस आई आर व फार्मर रजिस्ट्री को कराने हेतु आह्वान भी किया गया।
उक्त अवसर पर तहसीलदार फरेन्दा व खण्ड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें