गोरखपुर सोनौली नेशनल हाईवे पर आज बड़ा हादसा हो गया। अपने बहन के यहाँ किसी काम से जा रहे बाइक सवार युवक सहित बहन एक अनियंत्रित वाहन के चपेट में आ गए।
जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई । युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर तमाम स्थानीय लोग पहुंच कर एंबुलेंस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच एंबुलेंस घायल युवती को सीएचसी बनकटी इलाज हेतु ले गया।
बृहस्पतिवार को सुबह में गोरखपुर सोनौली नेशनल हाईवे पर फरेंदा थाना क्षेत्र के लेहड़ा खास गाँव के पास पर बाइक सवार युवक- युवती को फरेंदा की तरफ से तेज रफ्तार से वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मारी दिया।
जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पीछे बैठी उसकी छोटी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही साथ घायल युवती को इलाज कराने के एंबुलेंस को भी सूचना देकर बुला लिया।
एंबुलेंस मौके पर पहुंची युवती को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी लेकर चल दिया।जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे में बाइक को टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश पुलिस कर रही, कुछ लोग रोड निर्माण कर रही कंपनी की गाड़ी बता रहे।
फ़िलहाल हादसा किस गाड़ी से हुआ ये पुलिसिया जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। हादसे में मृतक बाइक सवार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे।घायल युवती ने बताया कि वो अपनी बहन के यहाँ जा रही थी।
*पुलिस का बयान*
मामले में SO फरेंदा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक नितेश साहनी निवासी पुरंदरपुर थाना की मृत्यु हो गई है जिसके शव को पीएम भेज दिया गया है। बाइक पर पीछे बैठी 19 वर्षीय लड़की के पैर में हल्की चोट लगी है जिसे महराजगंज जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया है।हादसा किस गाड़ी से हुआ इसका जांच पड़ताल किया जा रहा।









