अमृत सरोवर पर संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन -डीएम ने इस अवसर पर दिया विशेष जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। ग्राम करमहा स्थित अमृत सरोवर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ संविधान दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान लोक सत्ता अर्थात लोगों की सत्ता का प्रतीक है। यह सत्ता हमे संविधान ने वोट के अधिकार के माध्यम से उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि अपनी इस सत्ता का सही उपयोग करने के लिए शुद्ध और अद्यतन निर्वाचक नामावली का होना जरूरी है। और इसी के लिए भारत निर्वाचन आयोग एसआईआर करवा रहा है।

इसलिए सभी लोग अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र लें और उसे सही–सही भरकर समय से बीएलओ के पास जमा करें, ताकि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची को तैयार किया जा सके।

उन्होंने किसानों को पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि हमारे संविधान में जीवन और स्वास्थ्य हमारे मूल अधिकारों में शामिल है। पराली जलाने से इन दोनों को खतरा पैदा होता है। साथ ही खेत की उर्वरा शक्ति को भी नुकसान होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने वालों के विरुद्ध मा. न्यायपालिका और शासन दोनों सख्त हैं।

जिसके कारण पराली जलाने पर कार्यवाही तय है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि पराली जलाने से बचें और दूसरों को भी रोकें। जिलाधिकारी महोदय ने पराली न जलाने और दूसरों को भी रोकने हेतु किसानों को शपथ भी दिलाई।

जिलाधिकारी द्वारा किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के विषय में भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में कृषि संबंधी सभी योजनाएं और लाभ फॉर्मर आईडी से लिंक होंगे और जो लोग फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, वे इन लाभों से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी किसान अपना फॉर्मर रजिस्ट्री समय से करा लें। इसके लिए शासन के निर्देश पर सभी पंचायत भवनों के साथ–साथ एसआईआर कैंप वाली जगहों पर भी फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है।

विशेष आयुष्मान कैंप के विषय में नागरिकों को जागरूक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से नागरिकों को 05 लाख तक के कैशलेश इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस संदर्भ में 25 दिसंबर तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा, तो जो लोग भी 70 वर्ष की आयु से अधिक आयु के नागरिकों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉकों को दी गई सूची के अनुसार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। तो ऐसे सभी लोग जो 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं या स्वास्थ्य विभाग की सूची में उनका नाम है, अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें।

जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया और स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी लोगों को मूल कर्तव्यों का पाठ कराया। सभी लोगों ने संविधान के आदर्शों के पालन की शपथ ली और देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही।इससे पूर्व सूचना और संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने संविधान दिवस के अवसर पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक  राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी  प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें