डीएम महराजगंज दस बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी अधिकारियों की उपस्थिति की किया जांच-मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज ठीक प्रातः 10:00 बजे सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति की आकस्मिक जांच की गई।

जिलाधिकारी  द्वारा एसडीएम सहित जिलास्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों की जांच की गई। अचानक हुई इस जांच से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समय पालन एवं कार्य निष्पादन में पारदर्शिता अनिवार्य है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचें तथा अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय व्यवस्था तथा कर्मियों की वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन किया।

उन्होंने साथ ही यह भी निर्देशित किया कि कार्यालय समय का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा कार्य में लापरवाही या शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार की आकस्मिक जांच की जाएगी।

जिलाधिकारी के जांच का प्रशासनिक अनुशासन की स्थिति मजबूत को मजबूत करना और कार्यालयों में समयपालन को लेकर सजगता को सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें