मां लक्ष्मी का विसर्जन के लिए सुरक्षा को लेकर डीएम व पुलिस अधीक्षक संयुक्त निरीक्षण: सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा मां लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन हेतु सुरक्षा ब्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पनियरा ब्लाक के अन्तर्गत झरही नाला पुल हडहवा नर्सरी तथा रोहिन नदी त्रिमुहानी पुल पर मां लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन का निरीक्षण करते हुए स्थान को देखा गया।

नदी में गहरे पानी में किसी सर्धालु को न जाने का निर्देश दिया तथा नदी में गहरे पानी में न कोई जाय इसके लिए बांस का खम्भा लगा कर रस्सी का बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया।

जिसमें कोई अनहोनी न हो। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Leave a Comment

और पढ़ें