महराजगंज 20फीट ऊंचा मां लक्ष्मी का पंडाल बना मनभावन का बड़ा चर्चा -आशीष चौरसिया की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर ढाला, बहोरपुर में आगामी त्यौहार के अवसर पर इस वर्ष मालक्ष्मी पूजा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार आयोजकों द्वारा लगभग 20 फीट ऊँचा भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है।

पंडाल की सजावट में रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों की झालरें और पारंपरिक डिज़ाइन का खास ध्यान रखा गया है।

आयोजकों आरिफ अहमद, अध्यक्ष अनुराग राय प्रदीप जायसवाल पिंटू जायसवाल परशुराम चौधरी शिव शंकर मद्धेशिया विनय मद्धेशिया विपिन मद्धेशिया संदीप चौधरी संतोष जायसवाल कहना है कि इस बार पंडाल का थीम “भक्ति और सौंदर्य का संगम” रखा गया है।

स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पंडाल की झलक देखने पहुँच रहे हैं। और पूजा अर्चना भी कर रहे हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें