मोहनापुर ढाला पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार का पुरन्दरपुर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद महाराजगंज के फरेन्दा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने मोहनापुर ढाला के बाह कस्बा क्षेत्र में शाम को पुलिस दल द्वारा पैदल गश्त किया गया। पुरंदरपुर पुलिस ने इस दौरान पुलिस ने वाहनों की भी सघन जांच की।

गश्त के दौरान, पुलिस ने विशेष रूप से शराब के ठेकों पर उत्पात मचाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की भी तलाश की।

यह गश्त आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर किया गया है। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है, जिसके लिए वह लगातार सतर्कता बरत रही है।

 

पुंरदरपुर थाना अध्यक्ष मनोज राय उप निरीक्षक रवि गुप्ता सरवर खान संदीप यादव अरविंद यादव और प्रभुनाथ भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने भी फ्लैग मार्च में भागीदारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें