स्वदेशी मेले के द्वितीय दिवस का हुआ शुभारंभ-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वदेशी मेले के द्वितीय दिवस का हुआ शुभारंभ-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

देवरिया क्लब में आयोजित स्वदेशी मेला-2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को सदर सांसद  शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  राजेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष अंकुर रॉय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर सदर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है।

इस दिशा में जिले में आयोजित स्वदेशी मेला स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को अपने उत्पादों के विपणन का सुलभ मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है।

रुद्रपुर विधायक निषाद ने कहा कि लघु एवं मझोले उद्यमियों को चाहिए कि वे अपने उत्पादों को इस मेले के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विपणन करें, ताकि जनपद में बने स्वदेशी उत्पादों को पहचान मिल सके।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह ने भी उद्यमियों एवं लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी मेले के माध्यम से “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को जनपद स्तर पर साकार किया जा सकता है।

मेले के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित 25 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें, 2 लाभार्थियों को वॉशिंग मशीनें तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 25 लाभार्थियों को विभिन्न उद्योगों हेतु डेमो चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन उपायुक्त उद्योग के निर्देशन में किया गया, जबकि मंच संचालन पंकज शुक्ला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें