विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के तैयारी कार्य में लगे अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक,https://www.youtube.com/live/slbF5Z4l_j4?si=iQQrozEv-adQqldO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के तैयारी कार्य में लगे अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक,https://www.youtube.com/live/slbF5Z4l_j4?si=iQQrozEv-adQqldO

उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवरिया ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर नए सिरे (De-novo) से तैयार किए जाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने के कार्य में संलग्न निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी एवं अतिरिक्त पदाभिहित अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है। इन अधिकारियों का स्थानांतरण बिना भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के अंतिम प्रकाशन की तिथि 30 दिसम्बर 2025 तक नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें