अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु दिशा-निर्देश जारी-https://youtu.be/jHyTjBGkYww?si=tNVDdOHsA_kmWDpk

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु दिशा-निर्देश जारी-https://youtu.be/jHyTjBGkYww?si=tNVDdOHsA_kmWDpk

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश शासन स्तर से जारी किए गए हैं। योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समय-सारिणी निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि 10 से 14 अक्टूबर 2025, विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी द्वारा शुल्क आदि का सत्यापन 18 अक्टूबर 2025, और जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शुल्क आदि का सत्यापन 26 अक्टूबर 2025 तक संपन्न किया जाएगा।

छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं सत्यापन 27 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा। इसके बाद आवेदकों को अपनी हार्ड कॉपी आवश्यक संलग्नकों सहित 01 नवम्बर 2025 तक संबंधित शिक्षण संस्था में जमा करनी होगी। शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदन पत्रों का ऑनलाइन अग्रसारण एवं अंतिम सत्यापन 02 नवम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को समय-सारिणी से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं वित्तीय वर्ष 2024-25 में किसी कारणवश वंचित रह गए हैं, वे भी निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण संस्थानों से अपेक्षा की गई है।

वे आवेदन पत्रों का नियमानुसार परीक्षण, मिलान और समयानुसार ऑनलाइन अग्रसारण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें