महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज इमर्जेंसी वार्ड के समीप संचालित! चायवाला!कैंटिन का खाद्य विभाग फायर ब्रिगेड का औचक निरीक्षण में पाई गई कमिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज इमर्जेंसी वार्ड के समीप संचालित! चायवाला!कैंटिन का खाद्य विभाग फायर ब्रिगेड का औचक निरीक्षण में पाई गई कमिया

देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज इमर्जेंसी वार्ड के समीप संचालित “चाय वाला ” कैंटीन का खाद्य विभाग, फायर ब्रिगेड, DSO ऑफिस की टीम ने किए औचक निरीक्षण में पाई गई कई लापरवाहियां जो निम्न है।https://youtu.be/jHyTjBGkYww?feature=shared

प्रतिष्ठान में अखबारी कागज पर समोसा दिये जा रहें थे।प्रतिष्ठान me कवर्ड डस्टबिन नही था। प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थ खुले वातावरण में थें।प्रतिष्ठान में पंजीकरण प्रदर्शित नही था।

उपरोक्त के आधार पर विभाग से सुधार सूचना जारी किए गए प्रतिष्ठान द्वारा अनुपालन नही किये जाने पर पंजीकरण निलम्बित / निरस्त किया जायेगा।

उपरोक्त प्रतिष्ठान से समोसा व रिफायन पामोलिन आयल की गुणवत्ता में संदेह होने पर 02 विधिक नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु प्रेषित किये जा रहें है।मौके पर ग्राहक फीडबैक स्टीकर भी चस्पा किया गया।

उक्त स्टाल के अतिरिक्त मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन में संचालित स्नैक्स/चाय की स्टाल की जाँच में बिना FSSAI फूड रजिस्ट्रेशन के संचालित पाये जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से बन्द कराकर सील किया गया।FSSAI पंजीकरण / समस्त प्रपत्रों सहित प्रस्तुत करने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें