विद्युतकर्मी को लगा करंट, JE ने कहा इसे मैं नहीं जानता-purvanchal bulletin पर देखें यूपी देवरिया की बड़ी खबर, अर्जुन यादव की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्युतकर्मी को लगा करंट, JE ने कहा इसे मैं नहीं जानता-purvanchal bulletin पर देखें यूपी देवरिया की बड़ी खबर, अर्जुन यादव की रिपोर्ट

देवरिया। 33/11 विद्युत उपकेंद्र देसही देवरिया के अंतर्गत पड़ौली फीडर के पिपरा मदन गोपाल गांव में विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी को लगा 11 हज़ार का करेंट कर्मचारी घंटों चिपका रहा पोल तार से ग्रामवासियों ने बांस की सहायता से लाइनमैन को नीचे जमीन पर उतारा गया।

07 अक्टूबर को समय लगभग 8:00 बजे शाम में 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र देसही देवरिया के पड़ौली फीडर पर पिपरा मदन गोपाल गांव में सेक्शन को जोड़ते समय संविदा कर्मी अभिषेक सिंह घायल हो गया जो बताया जा रहा है कि बगल के उपकेंद्र रामपुर कारखाना पाण्डेय चक पर कार्यरत है।देसही और पांडेय चक की 33 के वी की लाइन संयुक्त रूप से कासिया 132 से आती हैं ।

जब कभी बृहद लाइन फाल्ट में आ जाती है तो अधिकारियों के आदेश अनुसार दोनों बिजली घर के कर्मचारी मिलकर कार्य करते हैं उसी के अनुसार पड़ौली फीडर 4 दिन से ब्रेकडाउन में था वहां की सप्लाई बहाल की जा रही थी पड़ौली फीडर पर मात्र एक कुशल कर्मी भोला प्रसाद पोल पर चढ़ने वाला है।

एक माह पूर्व देसही देवरिया अवर अभियंता द्वारा उस फीडर के दो संविदा कर्मियों का स्थानांतरण अन्य बिजली घर पर कर दिया गया इसके चलते उस फीडर पर स्थांतरित कर्मचारियों के स्थान पर अवर अभियंता द्वारा कोई कर्मचारी नहीं दिया गया जबकि देसही देवरिया से संचालित होने वाले अन्य दो फीडर देसही व पकड़ी पर 04 –04 कुशल कर्मी रखें गए हैं पड़ौली फीडर पर आवश्यकता अनुसार अवर अभियंता द्वारा बार-बार उक्त घायल संविदा कर्मी अभिषेक को बुलाकर उस फीडर पर कार्य कराया जाता रहा है।

आज घटना घट जाने के बाद अवर अभियंता द्वारा बात करने पर उनके द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा है यह दूसरे बिजली घर का कर्मचारी है यह कैसे चढ़ा क्यों चढ़ा मुझे इसके बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है आए दिन संविदा कर्मचारी मौत की आगोश में जा रहे हैं लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं और आए दिन संविदा कर्मचारीयो को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है‌।

ग्रामीण क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या अत्यंत ही काम है और काम बहुत ज्यादा है ऐसी स्थिति में आए दिन संविदा कर्मचारियों का दुर्घटना हो रहा है |

30.09.2025 को हाल ही में आजमगढ़ के मुबारक पुर में एक संविदा कर्मी रामदुलारे गुप्ता की विद्युत आघात से मौत हो गई जिसमें अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी को निलंबित कर विभाग द्वारा कोरम पूरा कर दिया गया।

वहीं विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजेश्वर सिंह से बात हुई तो संगठन का कहना है कि ग्रामीण उपकेंद्रों पर एक फीडर पर मात्र 03 कर्मचारी है जिनके ऊपर लगभग 55–60 गांव की जिम्मेदारी है और अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर संविदा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है जबकि संविदा कर्मियों का शिफ्ट बना हुआ है संविदा कर्मी का शिफ्ट के बाद भी ड्यूटी जबरन कराई जा रही है जिसका रिजल्ट है घटना घटना किसी भी व्यक्ति से यदि उसके शरीर की क्षमता के बाहर कार्य कराया जाएगा तो अनहोनी होनी है।

अधिकांशतः अकुशल कर्मी को पावर कारपोरेशन के आदेशानुसार पोल पर चढ़ना सख्त मना है पोल पर चढ़ने का अधिकार केवल कुशल कर्मी को ही हैं लेकिन बिजली घर के अवर अभियंता अधिकारीद्वारा अकुशल कर्मियों से ही कार्य कराते हैं जिसका रिजल्ट है घटना अगर अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं तो संगठन बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें