राष्ट्र के दो महान सपूत का एक साथ मनाई गई जन्मदिन
पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक सैय्यद शफीकूरहमान की रिपोर्ट-संतकबीरनगर। सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव के प्रतीक “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी”व“पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री” की जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय संतकबीरनगर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सत्मार्ग के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सन्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाया गया ।इस अवसर पर अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।









