सेवा पखवाड़ा 2025-स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन-अर्जुन यादव की रिपोर्ट 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा पखवाड़ा 2025-स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन-अर्जुन यादव की रिपोर्ट

महिला कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर विशेष कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूद्रपुर में किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक, रूद्रपुर की उपस्थिति में हुआ है। इस अवसर पर कन्या शिशु जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए समाज में बेटियों के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में हाल ही में जन्मी कन्याओं एवं उनकी माताओं का सम्मान कर उन्हें उपहार व पौष्टिक आहार सामग्री प्रदान की गई। साथ ही, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।अभियान का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को गौरवपूर्ण बनाना, लिंग समानता को बढ़ावा देना, तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करना है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विषय पर परामर्श सत्र आयोजित किए गए। परिवार नियोजन, पोषण आहार, स्तनपान, तथा टीकाकरण की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के नीतू भारती केन्द्र प्रशासक, वन स्टाप सेन्टर, मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक, वन स्टाप सेन्टर, मंशा सिंह, जेण्डर स्पेस्लिट, हब फाॅर इम्पावरमेंट आप वूमेन देवरिया व महिला स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही।

महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों ने यह विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें