👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया में 23 सितम्बर को मनाया जाएगा दशम आयुर्वेद दिवस डाक्टर जयराम यादव

देवरिया अर्जुन यादव की रिपोर्ट।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव ने बताया कि दशम आयुर्वेद दिवस का आयोजन 23 सितम्बर को जनपद स्तर पर आयुष विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर आयोजित होगा। साथ ही जिले के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।इन शिविरों में रोगियों को निःशुल्क औषधि वितरण के साथ प्रकृति परीक्षण एवं औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा।

आयुर्वेद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने और आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय पर एक रैली भी निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें