यूपी ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय चुनाव में हंगामा के बिच जमकर मारपीट,टूट पड़ी शिक्षक पर कुर्सियां-शिक्षक चुनाव तार तार,https://youtube.com/shorts/KHCCxQcZU64?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय चुनाव में हंगामा के बिच जमकर मारपीट,टूट पड़ी शिक्षक पर कुर्सियां-शिक्षक चुनाव तार तार,https://youtube.com/shorts/KHCCxQcZU64?feature=shared

यूपी महराजगंज।पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार में आज शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक स्तरीय चुनाव होना था ।जिसमें पद की दावेदारी को लेकर शिक्षकों में पहले कहासुनी हुई फ़िर देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई।कोई कुर्सियां को तोड़ता दिखा तो कोई हाथ में डंडा लेकर एक दूसरे से भिड़ पड़े।

शनिवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न होना था।जिसमे गुटबाजी व पद की दावेदारी को लेकर चुनाव में जमकर हंगामा व मारपीट हुई। आधा घण्टे हुए हंगामा में जिलास्तरीय पदाधिकारियों और चुनाव लड़ने वाले शिक्षकों में काफी नोकझोंक हई। कुछ देर के लिए पूरे ब्लाक परिसर में अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई लक्ष्मीपुर का चुनाव ब्लाक सभागार में शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए अख्तर हुसैन, मोहम्मद जावेद खान, मोहम्मद सैयद और महामंत्री पद के लिए रामसेवक यादव और ध्रुवनारायण गुप्त ने नामांकन दाखिल किया।

अध्यक्ष पद प्रत्याशी अख्तर हुसैन ने जावेद खान के पर्चे पर तमाम आपत्तियाँ दर्ज कराई गई। जिस पर चुनाव अधिकारी के रूप में चन्दन दुबे, दिलीप विश्वकर्मा पर्चा जांच में जावेद खान का पर्चा खारिज़ कर दिया। जिसे लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कुछ शिक्षकों में काफी नोकझोंक हुई।

इसी दौरान बताया जा रहा कहासुनी शुरू हो गई, जिसपर नोकझोंक के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। देखते देखते ही मारपीट होने लगी। जमकर हंगामा, मारपीट हुई। सभागार में तमाम कुर्सियां टूट गई। आधे घंटे तक पूरे ब्लाक परिसर में अफरा तफरी मच गई। भगदड़ के बीच शिक्षकों की गरिमा तार तार हो गई। कोई कुर्सी चला रहा था तो कोई डंडा लेकर दौड़ते दिखा।मौके पर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष बलराम निगम सहित सैकड़ों शिक्षक आदि मौजूद रहे।

मामले में SO पुरंदरपुर मनोज राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एक पक्ष से तहरीर मिली है। जाँच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें