मोहनापुर ढाला पर दो वाहन टकराने से सात घायल:चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर https://youtu.be/IsaEA_M0AzE?feature=shared
महराजगंज। महराजगंज जनपद के मोहनापुर ढाला ढाला पर दिन में दो वाहन के आमने सामने टक्कर हो जाने से सात सवारी घायल हो गए। स्थानीय,व पुलिस के मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया। जिसमे चार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे मोहनापुर ढाला पर दो वाहन में अमने सामने से टक्कर हो गया। जिसमे गुड़िया 34 वर्ष सिंहपुर थरौली ,हेड इंजरी,मरखान यादव ,55 वर्ष , फरेंदा हरदीडाली सिर में चोट रेफर,शैलेष कुमार 18वर्ष का पैर टूटा,रेफर ,अनुपमा 25 वर्ष की नाक में गंभीर चोट लग जाने से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बाकी तीन घायल का प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने के लिए अस्पताल से छोड़ दिया गया है ।
इस संबध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय का कहना है वाहन को कब्जे में ले लिया गया है । तहरीर आते ही आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा।









