डीएम ने नगरीय निकाय व डूबा विभाग के द्वारा संचालित विकास का किया समीक्षा:आवास निर्माण नहीं हुआ शुरु-जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में नगरीय निकायों के विकास कार्यो की समीक्षा एवं डूडा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री आवास (शहरी) की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा निकायवार की गयी।
डूडा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 386 लोगों को आवास की पहली किश्त की धनराशि प्राप्त होने पश्चात भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को निर्देशित किया कि स्थलीय जाँच कराकर उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा आवास की पहली एवं दूसरी किश्त प्राप्त करने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किया गया है या कार्य में लापरवाही / शिथिलता बरती जा रही है, उन्हें चिहित कर नोटिस जारी करें।इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा पीएम आवास की टैगिंग की जानकारी लेते हुए डूडा विभाग के अधिकारी एवं सभी ईओ को निर्देशित किया कि आगामी आवास चयन 2025-26 में चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पात्रता का मानक पूरा करने वाले पात्र व्यक्ति का ही चयन हो।
किसी भी हालत में अपात्र का चयन न हो। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के संदर्भ में अधिकारियों को निस्तारण पर विशेष ध्यान देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देने हेतु निर्देशित किया।बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), पीओ डूडा सहित निकायों के समस्त ईओ उपस्थित रहे।









