मोहनापुर ढाला में पुलिस का फ्लैग मार्च:क्षेत्राधिकारी ने यातायात नियमों और शांति व्यवस्था का दिया संदेश-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट
फरेन्दा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार की रात मोहनापुर ढाला में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की फ्लैग मार्च में पुंरदरपुर थाना अध्यक्ष मनोज राय उप निरीक्षक रवि गुप्ता सरवर खान संदीप यादव अरविंद यादव और प्रभुनाथ भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने भी फ्लैग मार्च में भागीदारी की









