21 अगस्त को राजकीय आईटीआई नौतनवा के प्रांगण में एक दिवसीय मेला का होगा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

21 अगस्त को राजकीय आईटीआई नौतनवा के प्रांगण में एक दिवसीय मेला का होगा आयोजन

महराजगंज। प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्री ईशान प्रकाश द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि राजकीय आई.टी. आई, नौतनवां,महराजगंज के प्रांगण में दिनांक-21/08/2025 दिन बृहस्पतिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है

जिसमें फ्लुएंटग्रिड द्वारा नौतनवां जोन हेतु मीटर रीडर के पद पर चयन किया जाना है। पात्रता हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल इन्टरमीडीएट/आई०टी०आई/पालीटेक्निक एवं आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

इच्छुक अभ्यर्थीhttps://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर अपना पंजीकरण कराएँ एवं अपने रिज्यूम सीवी के साथ-साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10.30 बजे तक राजकीय आई.टी.आई, नौतनवां में उपस्थित में हो।इस सम्बन्ध में कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें