खाद की दूकान पर खाद लेने गए अन्नदाता को चप्पल से मारा।दूकानदार पंकज चौधरी व साथी जैश मोहम्मद पर केस दर्ज-पुलिस ने किया गिरफ्तार,दूकान का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश,https://youtu.be/3lEbCRmDPAI?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खाद की दूकान पर खाद लेने गए अन्नदाता को चप्पल से मारा।दूकानदार पंकज चौधरी व साथी जैश मोहम्मद पर केस दर्ज-पुलिस ने किया गिरफ्तार,दूकान का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश-https://youtu.be/3lEbCRmDPAI?feature=shared

महराजगंज। जनपद में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर अन्नदाता चक्कर लगा रहा है ।वहीं एक खाद के दूकान पर एक अन्नदाता को चप्पल से मारने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने दो लोगों पर पीड़ित अन्नदाता की तहरीर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

बृजमनगंज थाना के गांव लेहड़ा टोला मुरादपुर निवासी ब्रम्हदेव चौरसिया पुत्र भरत चौरसिया रविवार को दिन में चौधरी खाद भंडार मामी चौराहा संचालक पंकज चौधरी की दूकान पर खाद लेने गया था । जहां पर चप्पल से मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जिसे स्थानीय थाना बृजमनगंज गंभीरता से लेते हुए खाद दूकानदार संचालक पंकज चौधरी,जैश मोहम्मद पर बीएनएस की धारा में केस दर्ज कर दूकान दार पंकज चौधरी व जैश मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

मामले को गंभीरता से लिया डीएम:-खाद के दूकान दार द्वारा किसान के साथ किए गए अभद्रता को गंभीरता से लेते हुए जिला कृर्षि अधिकारी को निर्देश दिया है कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए दूकान का लाइसेंस निरस्त किया जाए।

 

Leave a Comment

और पढ़ें