हज-2026के आनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 31जुलाई 2025 से बढ़ाकर 7अगस्त-2025 तक करें आनलाइन आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हज-2026के आनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 31जुलाई 2025 से बढ़ाकर 7अगस्त-2025 तक करें आनलाइन आवेदन

महराजगंज । सचिव/ कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री तन्मय द्वारा बताया गया है कि हज-2026 के आन् लाईन आवेदन हेतु अन्तिम तिथि 31 जुलाई-2025 से बढाकर 07 अगस्त-2025 कर दी गयी है।

यह भी अवगत कराया गया है कि जिन आवेदकों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे तत्काल अपना आवेदन कर लें, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कर लिया है, यह आन्‌लाईन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है, वह भी आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण करलें, अन्यथा वह हज-2026 में आवेदन से वंचित रह सकते हैं।

जिन इच्छुक हज आवेदकों का भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 31 दिसम्बर 2026 तक वैध नहीं है, वह अपने पासपोर्ट के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से मिल कर अपना पासपोर्ट शीघ्र निर्गत कराने हेतु अनुरोध करें ताकि हज हेतु समयान्तर्गत आवेदन हो सके।

हज कमेटी द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि हज यात्रियों के चयन हेतु कुर्रा (आनलाईन लाटरी) अन्तिम तिथि के तत्काल बाद किया जायेगा। सभी चयनित हज यात्रयों को अग्रिम धनराशि रू०-1,52.300.00 दिनांक-20 अगस्त 2025 तक हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में जमा करनी होगी।

अतः जनपद के इच्छुक हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि हज आवेदन-2026 हेतु वेबसाईट-http://hajcommittee.up.gov.in व हज सुविधा एव उपरोक्तानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि हज में कोई समस्या न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें