तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आए मुन्ना सिंह सहित पत्नी:मुन्ना सिंह की मौत,पत्नी की हालत गंभीर-ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आए मुन्ना सिंह सहित पत्नी:मुन्ना सिंह की मौत,पत्नी की हालत गंभीर-ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज

गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक महराजगंज। मंगलवार को सुबह में पति पत्नी मां दुर्गा का दर्शन पूजन करने लेहड़ा मंदिर जा रहे थे ।जैसे ही बनकटी अस्पताल के आगे पंहुचे थे कि गोरखपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार से अनियंत्रित चार पहिया ने ठोकर मार दिया। जिसमे पति की मौत हो गई।पत्नी की हालत गंभीर है ।जिसका इलाज मेडीकल कॉलेज गोरखपुर चल रहा है । मृतक का शव आवश्यक कार्रवाई कर पीएम के लिए भेज दिया है मेडिकल कालेज पुलिस।

पुरंदरपुर थाना के मोहनापुर निवासी मुन्ना सिंह पुत्र स्वर्गीय संतोषी सिंह वर्ष 50,पत्नी शीला सिंह 48 वर्ष को साथ में लेकर मंगलवार को बाइक से लेहड़ा मंदिर जा रहे थे मां दुर्गा का दर्शन करने।

जैसे ही फरेंदा कोतवाली के बनकटी अस्पताल के आगे पंहुचे थे कि गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार से अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग सीएचसी बनकटी ले गए इलाज कराने के लिए ‌। लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टर ने तत्काल मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

मेडिकल कालेज गोरखपुर में डाक्टरो ने देखते ही मुन्ना सिंह को मृतक घोषित कर दिया। पत्नी शीला सिंह का हालत गंभीर बना है । मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है । पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है ।

Leave a Comment

और पढ़ें