👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना खामपार पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज देशी तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा विगत रात्रि संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान बखरी नोनार कपरदार मार्ग पर पुलिसया के पास से 01 अभियुक्त नितेश कुमार यादव पुत्र मदन यादव साकिन परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 01 अदद नाजायज देशी तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। बरामद असलहा को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्त नितेश कुमार यादव उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 159/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें