थाना सलेमपुर पुलिस टीम द्वारा 6 किलो.70 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना सलेमपुर पुलिस टीम द्वारा 6 किलो.70 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक देवरिया  विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में गत रात्रि थाना सलेमपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत गांधी चौक के पास सलेमपुर फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त मुकेश दुबे पुत्र सीताराम दुबे सा0 जगनचक अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया के पास से कुल 06 किलोग्राम 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बरामद अवैध गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्त मुकेश दुबे पुत्र सीताराम दुबे सा0 जगनचक अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध थाना सलेमपुर देवरिया पर मु0अ0सं0 245/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें