देवरिया। बृजेश यादव उर्फ बिरझन को सूचना देकर गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति को मिलेगा अंकित राशि से पुरस्कार-जाने अपराधी का हाल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। बृजेश यादव उर्फ बिरझन को सूचना देकर गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति को मिलेगा अंकित राशि से पुरस्कार-जाने अपराधी का हाल 

पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में, 01 अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। ये अभियुक्त गंभीर आपराधिक मामले में वांछित हैं।

अभियुक्त का नाम:-बृजेश यादव उर्फ बिरझन पुत्र महेन्द्र यादव । निवास स्थान:- निवासी कठघरा थाना बनकटा जनपद देवरिया

*विवरण:-अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बिरझन थाना बनकटा जनपद देवरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2024 धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस में दिनांक 18.04.2025 से वांछित चल रहा है।घोषित इनाम:- ₹ 25,000

देवरिया पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि कोई इस अभियुक्त को पकड़ेगा या पकड़वाने के लिए पुलिस को सही सूचना देगा तो उसे इस अपराधी के साथ अंकित इनामी धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें