नाबालिग लड़की से जबरजस्ती विवाह करने के प्रयास के फरार आरोपी चढ़ा पुरंदरपुर पुलिस के हत्थे, पुलिस ने पंहुचा दिया कारागार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाबालिग लड़की से जबरजस्ती विवाह करने के प्रयास के फरार आरोपी चढ़ा पुरंदरपुर पुलिस के हत्थे,पुलिस ने पंहुचा दिया कारागार 

जनपद महराजगंज की पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना पुरंदरपुर पुलिस ने मंगलवार को ग्राम बहोरपुर निवासी वांछित अभियुक्त शाहबाज उर्फ सुफियान को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 167/25 धारा 137(2), 87 बीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।जानकारी के अनुसार जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना पुरंदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बहोपुर निवासी शाहबाज उर्फ सुफियान अपने घर पर मौजूद है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय भेज दिया गया।

अपराधिक इतिहास:मु.अ.सं. 167/25,धारा 137(2), 87 बीपी एक्ट ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेश प्रताप सिंह,सन्तोष राय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें