भारत नेपाल के सीमा का डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण!देखा हाल , दिया आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा झूलनीपुर सीमा का निरीक्षण किया गया।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दोनों अधिकारियों द्वारा थाना निचलौल क्षेत्रांतर्गत झुलनीपुर बार्डर, कांवड़ मार्ग और निर्माणाधीन भारत–नेपाल प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया गया‌‌।जिलाधिकारी  ने श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एसएसबी/पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया। कहा कि कांवड़ मार्ग पर विशेष सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्माणाधीन भारत–नेपाल प्रवेश द्वार के कार्य को भी देखा और तय समय–सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग के साथ मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष अवसरों पर अतिरिक्त सुरक्षा का निर्देश देते हुए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्या, सीओ निचलौल अनुज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें