संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लकड़ी कारोबारी के लड़के का शव फंदे से लटका मिला-भाजपा नेता के घर मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लकड़ी कारोबारी के लड़के का शव फंदे से लटका मिला-भाजपा नेता के घर मातम

Purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक-गजेन्द्र नाथ पांडेय

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रहने वाले संन्नी जेसवाल बीते दो साल से कोल्हुई में रेंट पर कमरा लेकर लकड़ी का कारोबार करता था। और कभी कभी रात्रि विश्राम भी यही करता था।

जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह जब आरामशीन पर कार्य करने वाले मिस्री जब ऑफिस पहुँचे तो उन्होंने सन्नी को जगाने की कोसिस की। बार बार आवाज देने व फोन करने पर भी कोई प्रतिक्रिया नही मिली। जिसके बाद कुछ लोगों ने खिड़की के रास्ते अंदर झांक कर देखा तो स्थिति देख दंग रह गए।

अंदर रस्सी के सहारे सन्नी की लाश लटकी मिली। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

कोल्हुई थाना प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे मे लेकर विधिक कारवाई मे जुट गए। उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले मे हर एंगल से जांच पड़ता ल मे जुटीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें