दिव्यांग महिला ने तहसील दिवस पर किया शिकायत,आरोप-मृतक होने की रिपोर्ट भेज कर बंद कराया पेंशन-सचिव बोले लिपकिय त्रुटि हुई-बंद नहीं है पेंशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिव्यांग महिला ने तहसील दिवस पर किया शिकायत,आरोप-मृतक होने की रिपोर्ट भेज कर बंद कराया पेंशन-सचिव बोले लिपकिय त्रुटि हुई-बंद नहीं है पेंशन

 

लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के पिपरा सोहट ग्राम सभा का है जहां कि रहने वाली विकलांग महिला मंजु देवी पत्नी रामानंद ने सोमवार को नौतनवा तहसील पहुँचकर शिकायत किया कि वो असहाय विकलांग महिला है उसको विकलांग पेंशन प्राप्त हो रहा था। लेकिन कुछ महीनों से उसका पेंशन बंद हो गया जब उसने इस सम्बन्ध मे समाज कल्याण विभाग मे शिकायत किया तो पता चला कि पत्र संख्या 637 दिनाक 22/5/2025 को जिम्मेदारों द्वारा उसे मृतक घोसित कर दिया गया है। जिसके बाद महिला दंग रह गई।

महिला मंजु देवी सोमवार को नौतनवा तहसील पहुँचकर अधिकारियों से इसकी शिकायत किया। बताया जा रहा महिला ने जिले पर भी शिकायत किया हैं।

इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल मुस्तफाबाद ने बताया कि महिला जीवित हैं, उसका विकलांग पेंशन चालू हैं, बन्द नहीं हुआ हैं। जब भी पैसा आयेगा उसके खाते मे जायेगा।

ग्राम सचिव ने बताया कि कागजों में लिपिकीय त्रुटि से ऐसा हुआ है। महिला जीवित व पात्र हैं।

BDO मृतुन्जय कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं इसमें जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके उपर कारवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें