सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज में बनचौकी के सटे कट जा रहा किमती पेड़-खड़ा हो रहा बन दरोगा पर सवाल?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनो के सुरक्षा के लिए बनक्रमियो की नियुक्ति होने के साथ ही साथ बन चौकी भी शासन के द्वारा स्थापित किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी जंगल में किमती पेड़ो की कटान हो जा रही है।

गजेंद्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin

बन चौकी के समीप जंहा पर बन दरोगा रहते है। ऐसे में बनो की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा करने वाले जिम्मेदार पर बड़ा सवाल उठ रहा है।

महराजगंज जनपद के सोहगी बरवऻ वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मी पुर के रेंज में जंगलो की सुरक्षा के लिए केवलापुर बीट में बन चौकी स्थापित है।जंहा पर बन दरोगा गुप्ता सहित बनो के सुरक्षा के लिए कई लोग नियुक्त है। लेकिन मंगलवार को बन चौकी के सटे ही बन माफिया कह लिजिए या बन दरोगा की लापरवाही कह लिजीए या बन माफिया, लकड़ी करोबारी की मिली भगत भी कह सकते है। जो बन चौकी के सटे ही किमती पेड़ों की कटान कर दिया। विश्वस्त सूत्र की माने तो बन दरोगा को भनक तक नही लगा। इतना ही नहीं है केवलापुर बीट में स्थित बन चौकी पर नियुक्त बन दरोगा के द्वारा जंगल के पेड़ों की सुरक्षा को लेकर अगल बगल के गांव में खूब चर्चा बना है जंगल की सुरक्षा को लेकर। बन दरोगा गुप्ता की नियुक्ति जब से केवापुर बीट के बन चौकी पर हूई है। अगर कटान हुए पेड़ों की गिनती कराई जाए तो बड़ा पोल खुलेगा। अगर नियुक्ति होने के पहले कितने खड़े पेड़ व गिरान के पेड़ स्थित थे इस बीट में। गुप्ता बन दरोगा के पेड़ों की सुरक्षा को लेकर बीट के अगल बगल गाँव में खूब चर्चा बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें