घर से वारात ले जाते समय छेड़छाड़ को लेकर मारपीट:तहरीर मिलते ही पुलिस ने शुरू किया कार्यवाई-अर्जुन यादव की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर से वारात ले जाते समय छेड़छाड़ को लेकर मारपीट:तहरीर मिलते ही पुलिस ने शुरू किया कार्यवाई-अर्जुन यादव की रिपोर्ट

देवरिया।कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव के पासी टोला के सत्येंद्र पासवान के घर से बरात जा रही थी। परछावन में युवतियां डांस कर रही थीं। इसी बीच बगल के टोले के कुछ युवक पहुंच गए और डांस करने लगे।मना करने पर युवतियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवक नाराज होकर चले गए। कुछ देर बाद लाठी-डंडा, धारदार हथियार से लैस होकर काफी संख्या में लोग पहुंचे और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना-पीटना शुरू कर दिया।इस दौरान हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। महिलाएं रोते-चिल्लाते घर की तरफ दौड़ी। घटना में रिश्तेदारी में गए शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी राज (23) के पेट में गंभीर चोट आई। पासी टोला के आदित्य (22) के जंघा पर चाकू से चोट आई, जबकि भरथरी (35) व मनोज (30} का सिर फट गया। घायलों को ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने राज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि सीओ सिटी संजय रेड्डी, कोतवाल दिलीप सिंह मयफोर्स इमरजेंसी पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए। यहां भी ग्रामीणों की भीड़ थी। उसमें शामिल महिलाएं आक्रोशित थीं।

Leave a Comment

और पढ़ें