जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अधिकारियों को दिए निर्दश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अधिकारियों को दिए निर्दश

देवरिया।एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।एडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर आवश्यक यातायात संकेतक लगाने, घुमावदार मोड़ों पर इंडिकेटर लगाने और हॉटस्पॉट पॉकेट्स का विश्लेषण कर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रोड सेफ्टी आइकॉन्स को प्रोत्साहित करने तथा ‘गुड सेमेरिटन’ को सड़क सुरक्षा कोष से ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देने की जानकारी दी। एडीएम ने नागरिकों से घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की और बताया कि हाईवे पर हादसे की स्थिति में 1033 या 108 नंबर डायल कर मदद प्राप्त की जा सकती है।बैठक में सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता,सीओ सदर संजय रेड्डी , अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार जाटव, डीआईओ शांतनु श्रीवास्तव, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, सहायक अभियंता पीपी सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें