महराजगंज।यूपी के महराजगंज में पुलिस का अजब गजब का चल रहा है खेल ।नजारा देखना है तो देखे पुरंदरपुर पुलिस का?मार खाने वाली पीड़ित महिला व उसके पति पर ही पुलिस ने दर्ज कर दिया केस।
जब की पति गोरखपुर जनपद में मेहनत मजदूरी करता है ।जिस रात्रि में मारपीट हुई उस रात्रि में पति गोरखपुर में था।अगर यूपी सीएम व पुलिस अधीक्षक महराजगंज जांच कराए तो खुलेगा पोल। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि किसी पुलिस के उच्चाधिकारी से जांच कराकर आरोपियों पर केस दर्ज कराकर ,लिखे गए फर्जी मुकदमे को बंद कराया जाए।
जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खालिकगढ़ के टोला बसहवा की रहने वाली पीड़ित महिला ओमकली पत्नी रामलगन ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए मांग किया है कि 20 मई 2025 की रात्रि में अपने 10वर्ष लड़के के साथ रात्रि में लगभग 11 बजे अपने बरामदे थी ।टोला बसहवा के रहने बुद्धू , धर्मराज,पिन्टू,व सलहनी पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर चढ़ कर गाली गलौज देने लगे ।विरोध करने पर उपरोक्तो ने मुझे व मेरे बच्चे को अकेले देख बेरहमी से लाठी डंडों से मारने लगे । जिससे महिलाएं हाथ में काफी चोट लग जाने से क्रेंक व शरीर पीटाई के कारण काला हो गया।
पीड़ित महिला ने यह भी लिखा है कि मेरा पति गोरखपुर में मेहनत मजदूरी करता है उस दिन रात्रि में घर पर नहीं था। 21 मई 2025 को पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना पुरंदरपुर में तहरीर दिया था कार्रवाई के लिए। लेकिन पुलिस ने पीड़ित महिला व उसके चोटहिल लड़के मेडिकल जांच इलाज व मोलाहिया नहीं कराई न ही महिला के तहरीर पर केस दर्ज हुआ। महिला ने यह भी लिखा है कि अकेली महिला पर तीन पुरुष व एक महिला ने मिलकर मार रहे थे।रात्रि में उन्हीं में से किसी की लाठी से उसी पक्ष को चोट लग गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी से तहरीर लेकर हमारे उपर व पति के उपर केस दर्ज कर दिया।जब की अब भी महिला का हाथ क्रेंक व लाठी के मार की छाप महिला के शरीर पर है । महिला मांग किया है पुलिस के उच्चाधिकारी से घटना स्थल की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई किया जाए । जिससे पीड़ित महिला को न्याय मिल सके । पुलिस के द्वारा एक पक्षीय की गई कार्रवाई की सच्चाई की भी पता चल सके।









