गांव के विवाहिता लड़की के साथ-लव जिहाद-स्थानीय थाना पर तहरीर देकर कार्यवाही की किया मांग-Breaking News up maharajganj

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद के एक गांव में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है ।गांव की एक विवाहिता लड़की का जीवन में तबाही का मंजर लाकर लव जिहादी ने बर्बाद कर दिया है । गांव की विवाहिता लड़की ने स्थानीय थाना पर तहरीर देकर दूसरे समुदाय के युवक पर रपट दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया है

जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता लड़की ने स्थानीय थाना नौतनवा में एक शिकायत पत्र देकर दूसरे समुदाय के एक युवक पर लिखा है कि विगत दो वर्षों के बिच बातचीत के दौरान अश्लील फोटो बनाकर , वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। विवाहिता लड़की ने यह भी लिखा है कि मेरी शादी बीते वर्ष अप्रैल 2024 में हो गया था। लेकिन लव जिहाद करने वाला युवक विवाहिता लड़की का पीछा नहीं छोड़ा।आरोपी धमकी देता रहा फोटो विवाहिता के ससुराल भेजकर बदनाम करने के लिए। लेकिन समाज के डर व अपने जीवन के बर्बादी से बचाव के लिए किसी से बताई नहीं ।जिसका नाजायज लाभ दूसरे समुदाय का युवक विवाहिता लड़की से उठाता रहा है।

 विवाहिता लड़की ने यह भी लिखा है शारीरिक संबध बनाने के कारण आरोपी युवक का बच्चा भी रह गया था -आरोपी युवक ने दवा खिलाकर बच्चा का नुक़सान भी करा दिया । विवाहिता ने लिखा है कि आरोपी युवक दबाव बनाकर विवाहिता पति से भी संबध खत्म करा दिया।

विवाहिता ने लिखा है आरोपी के परिजन एक माह पूर्व चार पहिया वाहन से लेकर नेपाल राष्ट्र में अपने रिश्तेदार के लेजाकर किसी मस्जिद में लेकर गए ।जहां पर धर्म परिवर्तन भी कराया। विवाहिता लड़की के साथ निकाह भी करा लिया। विवाहिता जब शनिवार को दिन मे जब लव जिहाद वाले युवक के घर रहने के लिए पहुंची रहने के लिए तो आरोपी युवक सहित विवाहिता लड़की को घर पर रहने नहीं दिया। मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित विवाहिता ने आरोपी युवक सहित सभी परिजनों पर नौतनवा थाना में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें