ब्लाक परिसर कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल व पुलिस चौकी के सटे पराली जला रहे -जिम्मेदार मौन-डीएम का सख्त निर्देश बेअसर,https://www.youtube.com/live/2HpagAO4LZk?si=UqtmarpqvjKpt9Xa

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।डीएम महराजगंज ज़हां गांव गांव में पंहुच कर पराली न जलाने को लेकर किसान को  जागरूक कर रहे हैं ।वहीं मातहत जिम्मेदार मौन पड़े है ।जिसका नजारा बुधवार को जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर बाउंड्री वाल से सटे जल रहे पराली से देखने को मिल रहा है ।

लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व पुरन्दरपुर थाना का पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर एकदम अगल बगल सटा हुआ। बहरहाल स्कूल में तो पढ़ाई का काम चलता है ।इस संबध में स्कूल पराली का संबध तो नहीं दिख रहा है ।

लेकिन बुधवार को दिन में ही ब्लाक परिसर के बाउंड्री वाल व पुलिस चौकी के सटे पराली को धू धू कर जला दिया । पराली न जलाएं जाने को लेकर डीएम महराजगंज ने जहां पंचायत विभाग से लेकर जनपद के लगभग अधिक विभाग को निर्देश दिया है ।वहीं बड़ी कार्रवाई भी विभाग के उपर करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है ।

लेकिन डीएम महराजगंज का सख्त निर्देश का बेअसर बुधवार को तब देखने को मिला जब ब्लाक मुख्यालय पर स्थित बाउंड्री वाल व पुलिस चौकी से सटे खेत में पराली जलता रहा ।पंचायत विभाग व पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर के जिम्मेदार मौन पड़े रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें