छठ पर्व पर लगा चौराहा पर प्रसाद खरीदने वाले श्रद्धालुओं का मेंला-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।छठ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रविवार को दिनभर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं और पुरुष पूजा सामग्री, सूप, दौरा, नारियल, केला, सेव, नींबू, गन्ना और फूलों की खरीदारी में जुटे रहे।

फूल मंडी और फल बाजार में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। दुकानदारों ने बताया कि इस बार पहले से अधिक बिक्री हो रही है। वहीं, बढ़ी हुई मांग के कारण फलों और फूलों के दामों में भी वृद्धि देखी जा रही है।

फल विक्रेता सुनील, और पूजा सामग्री विक्रेता राधेश्याम ने बताया कि इस बार बिक्री में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

छठव्रतियों ने बताया कि बुधवार को नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत होगी, इसलिए आज से ही बाजारों में तैयारी जोरों पर है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं जिससे यातायात पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें