महराजगंज:- नौतनवां थाना के ग्राम सभा बैजनाथपुर चरका में अज्ञात कारणों से गेहूं की डंठल में लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज:- नौतनवां थाना के ग्राम सभा बैजनाथपुर चरका में अज्ञात कारणों से गेहूं की डंठल में लगी आगगजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक लाइक व सब्सक्राइब करें

आग का तांडव देख ग्रामीण भयभीत हो कर अड्डा बाजार चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह को सुचित किया मौके पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया।

आग का तांडव ऐसा था कि एक तरफ जहां आग को गांव में घुसने से बचना था तो वहीं नहर उस पार पश्चिम में खेतों में गेहूं के फ़सल लह लहा रहे थे उसे भी बचाना था।इस घटनाक्रम के सुचना पर मौके पर फायरब्रिगेड की गड्डी पहुंच गयी।

ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से लगभग दो घंटे के बड़े संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया गया।मौके पर अड्डा चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह, Si विकास, हेड कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल अभिषेक, हेड कांस्टेबल इंदल चौहान, व समाजसेवी पिंटु पाठक, समाजसेवी युनुस खान व समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें