जनवरी 027 में 18 वर्ष पूर्ण कर रहे सभी युवाओं को बनाए मतदाता,संगठन-नवनियुक्त नौतनवा बीजेपी विधान सभा प्रभारी-जयप्रकाश उपाध्याय https://youtu.be/971Z8xM2CXg?si=cQRyYqm6EHjG3KmS 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनवरी 027 में 18 वर्ष पूर्ण कर रहे सभी युवाओं को बनाए मतदाता,संगठन-नवनियुक्त नौतनवा बीजेपी विधान सभा प्रभारी-जयप्रकाश उपाध्याय

 

महराजगंज/उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दिया है । नौतनवा विधानसभा के लिए नवनियुक्त बीजेपी विधानसभा प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय ने बैठक कर संगठन के पदाधिकारियों को दिया है । जिससे संगठन के लोगों में जोश है।

नौतनवा विधानसभा के लालपुर कल्यानपुर के टोला सिंहोरवा में स्थित मंदिर परिसर में यूपी बीजेपी अध्यक्ष का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित संगठन के लोगों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

 

इस दौरान देवस्थान पर पंकज चौधरी के जीवन के दीर्घायु के लिए हवन पूजन कर ईश्वर से प्रार्थना भी किया। जन्मदिन पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमें तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

बीजेपी विधानसभा प्रभारी ने किया बैठक-नौतनवा विधानसभा के लिए नवनियुक्त बीजेपी विधानसभा प्रभारी संगठन के कार्यकर्ताओं के संग बैठक किया ।बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील किया की 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।कोई भी युवा छूटने न पाए।

 

प्रभारी ने कहा जितने भी लोगों का नाम एस आई आर में छूटे है सबके नाम भी भी जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर लगे ।एक एक मत की आवश्यकता है ।जिससे लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता भाग ले ।यह जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं व संगठन के सदस्यों की है ।

 

इस दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य लालचंद चौधरी,समीर त्रिपाठी,बच्चू लाल चौरसिया, प्रभाकर द्विवेदी,हृदय कुमार उपाध्याय,अशोक जायसवाल, रामसेवक जायसवाल, नरेंद्र सिंह ,दिलीप चौधरी,गीरेजेश चौधरी, भास्कर त्रिपाठी,ऋषि जायसवाल,महेन्द्र निषाद,सोनू मिश्रा, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें