होली पर्व सकुशल मनाए-पर्व भाईचारा का देता है संदेश-डीएम,एसपी महराजगंज ने किया फ्लैग मार्च-देखिए दिया है पर्व पर संदेश-https://youtu.be/l88gn4T-B5o?si=f3BySPKOqYmZvLR3

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल बाजार (महराजगंज-गोरखपुर रोड) तथा कप्तानगंज से पनियरा रोड तक फ्लैग मार्च किया गया।

नhttps://youtu.be/l88gn4T-B5o?si=f3BySPKOqYmZvLR3

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने कहा कि होली एवं रमजान का पावन माह चल रहा है। दोनों पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने तथा प्रेम और सद्भाव से रहने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार मिल-जुलकर मनाने में ही आनंद एवं सुख का अनुभव होता है।

ऐसे अवसर समाज में एकता और अखंडता को सुदृढ़ करते हैं।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी कदम उठाए जाएं।

जिससे क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे और सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकतानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को होली पर्व के दृष्टिगत सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करने और अराजक तत्वों के साथ कड़ाई के साथ पेश आने का निर्देश दिया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें