जाने किस माता पिता का लड़का है रूद्रांश पांडेय:जिसका अन्नप्राशन सीएम योगी, गोरक्षनाथ मंदिर पर बुलाकर किया,https://youtu.be/fW243h4fws0?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जाने किस माता पिता का लड़का है रूद्रांश पांडेय:जिसका अन्नप्राशन सीएम योगी, गोरक्षनाथ मंदिर पर बुलाकर किया,https://youtu.be/fW243h4fws0?feature=shar

 

गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin महराजगंज ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक समारोह में भाग लेते हुए प्रसिद्ध टेक्निकल इस्टिटूयूट के विशेषज्ञ प्रोफेसर तृप्ति पांडेय के पुत्र का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। यह कार्यक्रम गोरखनाथ मंन्दिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को पहली बार अन्न खिलाया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “बच्चे का अन्नप्राशन एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है, जो हमारी सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। मैं तृप्ति जी और उनके पति अमित पाण्डेय को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”समारोह में परिवारजनों के साथ-साथ कुछ विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरी तरह से पारंपरिक शैली में आयोजित किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और पूजन भी हुआ।प्रोफेसर तृप्ति पांडेय,जो भारतीय संस्कृति, पर्यटन और लोक परंपराओं पर अपने कार्य के लिए जानी जाती हैं,तृप्ति पाण्डेंय नौतनवा तहसील के बरगदवा अयोध्या के विजय कुमार पाण्डेय की पुत्रबधू है।

तृप्ति ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा,”यह हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि मुख्यमंत्री जी ने अपने व्यस्त समय से समय निकालकर हमारे पुत्र का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें