गोरखपुर सोनौली हाइवे के टूटे डिवाइडर से निकला एंगल की चपेट में आने से बाइक चालक मौत ,पत्नी समेत बच्चों का नहीं रूक..
महराजगंज -उत्तर प्रदेश। महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का एक अधेड़ बाइक चालक शुक्रवार की देर रात्रि में हाइवे पर टूटे डिवाइडर के निकले एंगल के चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजपति निवासी राम औतार पुत्र मोती 53 वर्ष लगभग शुक्रवार को नौतनवा थाना क्षेत्र बरवा खुर्द बारात जा रहे थे अपनी बाइक चलाकर ।
जैसे ही गोरखपुर सोनौली हाइवे पर स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा पुलिस चौकी के लगभग पहुंचे थे कि विश्वस्त सूत्र बताते हैं की हाइवे का टूटा डिवाइडर से निकले एंगल में बाइक फस गया।
राम औतार बाइक से सड़क पर गिर गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की सहयोग से लोग एंबूलेस से इलाज कराने के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर लाए ।ज़हां पर चिकित्सक ने देखते ही मृतक घोषित कर दिया।
चिकित्सक के मेमो पर नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए महराजगंज भेज दिया था।
परिजन ने शनिवार को पीएम कराने के बाद रोहिन नदी पर दाह संस्कार कर दिया है -पत्नी व बच्चो का नहीं रूक रहा है आंसू।घर पर मातम छाया है परिजनों को लोग संतावना दे रहे हैं। लेकिन असामयिक निधन होने के कारण परिवार के लोगों पर बज्र गीर पड़ा है ।




