देवपुर ग्राम सभा में छठ महापर्व की आस्था, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की दिखा भक्ति-अस्ताचलगामी व उदयाचल सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया
महराजगंज। जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर विकासखंड क्षेत्र स्थित देवपुर ग्राम सभा में छठ महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर गांव के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना और भगवान सूर्य की उपासना में जुटी नजर आईं।
घाटों पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने पूजा सामग्री और फल से सजे दउरा-सूप के साथ छठ घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की। श्रद्धालुओं ने छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की मंगलकामना की।
इस दौरान घाटों पर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। छठ गीतों और भक्तिमय वातावरण से पूरा देवपुर ग्राम सभा छठमय नजर आया। पर्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

