महराजगंज -उत्तर प्रदेश। दशहरा पर्व से लेकर लोक आस्था का छठ पर्व एक माह तक चला।सोमवार को पर्व का समापन हुआ है । पर्व पर सफाई व्यवस्था को लेकर सभी जिम्मेदार को फरमान जारी था ।लेकिन सब फरमान बेअसर दिखाई दिया।जिसका नजारा लक्ष्मीपुर क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में देखने को मिल रहा है ।ऐसे में क्या कहा जा सकता है प्रसाशनिक व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है सफाई कर्मचारी।
मामला लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के दक्षिण टोला विजयगढ़ का है ।गांव के बिच सड़क से सटे दोनों तरफ नाली बना है ।सफाई न होने से पानी नाली का सड़क पर एकत्रित होकर जमा रहता था।जिससे गांव के लोगों का राह चलना दुश्वार था। गांव के लोग बताते हैं की नाली की सफाई काफी दिन से नहीं हो रहा था ।
इधर पर्व आया तो लोगों में विश्वास जगा की सफ़ाई को लेकर तमाम आदेश फरमान जारी हो रहा है तो सफाई होगा।लेकिन सब बेअसर ही दिखाई दिया।

आखिर मानकर गांव के कुछ युवकों ने नाली की सफाई किया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।


