महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, सीएम पोर्टल पर शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, सीएम पोर्टल पर शिकायत

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एकमा राजी टोला, पोस्ट लक्ष्मीपुर निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी की मौत के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है।

 

 

 

शिकायत के अनुसार, पत्नी की तबीयत खराब होने पर उन्हें 21 अक्टूबर 2026 को महराजगंज स्थित केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 22 अक्टूबर को ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने हीमोग्लोबिन का स्तर 9.1 बताया और ब्लड चढ़ाने की बात कही।

 

राजीव कुमार विश्वकर्मा के मुताबिक, ब्लड बैंक से रक्त लाने के बाद भी उनकी पत्नी की हालत में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चिकित्सकीय लापरवाही की आशंका जताई और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

 

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज का कहना है कि जांच टीम गठन कर जांच करजांच कर कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें