महराजगंज उत्तर प्रदेश। क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के एक गरीब परिवार को पीएम आवास नहीं मिल रहा है। जबकि गरीब पात्र को पीएम आवास की आवश्यकता है। आवास के लिए लाभार्थी ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगा रहा है लेकिन फिर भी उसे पीएम आवास नहीं मिल पा रहा है।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिया रघुवीर का रहने वाला एक गरीब परिवार का कच्चा जर्जर हो गया है। पीड़ित दूसरे के मकान में रहकर परिवार सहित किसी तरह से गुजर बसर कर रहाा है
पीड़ित व्यक्ति लगभग 15 वर्षों से आवास की मांग कर रहा है लेकिन पीड़ित लाभार्थी को पीएम आवास नहीं मिल रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने जिला अधिकारी महाराजगंज से मांग किया है।जांच कर कर पीएम आवास दिलाई जाए।