Search
Close this search box.

अधिशासी अभियंता जल निगम का वेतन बाधित करने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश

 

अधिशासी अभियंता जल निगम का वेतन बाधित करने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश

पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक
अर्जुन यादव
देवरिया 

*देवरिया, (सू0वि0)17 अप्रैल।*

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सायं खोराराम रोड स्थित कुरना नाला पर नगर की जल निकासी से जुड़ी परियोजना के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम की अनुपस्थिति पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस कार्य परियोजना की सतत निगरानी आवश्यक है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार नोडल अधिकारी के रूप में सतत निगरानी रखेंगे और कार्य प्रगति को प्रतिदिन अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर की जल निकासी के लिए इस अति महत्वाकांक्षी आवश्यक योजना को शीघ्रता के साथ पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=pw50Z5Bdzns]

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=z4KS1MjU6Hs]

Leave a Comment