Search
Close this search box.

धान खरीद मामले में 1 करोड़ 45 लाख का गबन करने वाले दो क्रय केंद्र प्रभारी गिरफ्तार

*धान खरीद मामले में 1 करोड़ 45 लाख का गबन करने वाले दो क्रय केंद्र प्रभारी गिरफ्तार*
*बांसी कोतवाली की पुलिस व एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार*
*पकड़े गए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया था*
सिद्धार्थ नगर।


जिले के बांसी कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने   सरकारी धान क्रय किए जाने के मामले में 1 करोड़ 45 लाख 40हजार 765₹ गबन किए जाने के मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।इन अभियुक्त को  गिरफ्तार करने के लिए 25- हजार का इनाम घोषित किया गया था।पकड़े गए अभियुक्त का नाम अच्युतानंद मणि त्रिपाठी पुत्र पवन कुमार त्रिपाठी तथा शिवानंद मणि त्रिपाठी है।दोनो अभियुक्त बांसी कोतवाली के आजाद नगर के रहने वाले है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 10 अगस्त को विकास खंड मिठवल के  सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने बांसी थाने पर 1 करोड़ 45 लाख  गबन करने के संबंध में अच्युतानंद मणि त्रिपाठी व शिवानंद मणि त्रिपाठी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 166/2024 धारा 3/7 ईसी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य के आधार पर धारा 409 आईपीसी के बढ़ोत्तरी की गई।तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह  द्वारा एक विशेष टीम गठित किया था।पुलिस के मुताबिक
पूछताछ में पकड़े गएअभियुक्त अच्युतानन्द मणि त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि मैं उत्तर प्रदेश सहकारी संघ ने उसा विकास खण्ड मिठवल के नाम से बने धान क्रय केन्द्र का प्रभारी था। मेरे द्वारा कृषको से 10340 क्विटल धान खरीदा गया था। जबकि सम्बद्ध मिल को 6885.650 क्विंटल धान प्रेषित किया गया तथा शेष 3454.350 क्विंटल धान मिल को प्रेषित नहीं किया गया।

जिसका शासन द्वारा निर्धारित मूल्य ₹ 80,48,635/- है, सहायक विकास अधिकारी द्वारा बार-बार प्रयास करने पर मेरे द्वारा एक लाख रुपया जमा किया गया तथा शेष 79,48,635/- रुपया जमा नहीं किया गया। अभियुक्त शिवानन्द मणि त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि मैं  सहकारी संघ जीवा विकास खण्ड मिठवल के नाम से बने धान क्रय केन्द्र का प्रभारी था। मेरे द्वारा कृषको से 10031 क्विटल धान खरीदा गया था। जबकि सम्बद्ध मिल को 7170 क्विंटल धान प्रेषित किया गया तथा शेष 2861 क्विंटल धान मिल को प्रेषित नहीं किया गया। जिसका शासन द्वारा निर्धारित मूल्य ₹ 66,66,130/- है, सहायक विकास अधिकारी द्वारा बार-बार प्रयास करने पर मेरे द्वारा एक लाख रुपया जमा किया गया तथा शेष 65,66,130/- रुपया जमा नहीं किया गया। जिसके सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी द्वारा थाना बांसी पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।


अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक  बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी थाना बांसी,शेषनाथ यादव प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सिंह, उप निरीक्षक परमहंस थाना बांसी
हेड कांस्टेबल  राजीव शुक्ला, दिलीप कुमार, का. सत्येन्द्र यादव, छविराज यादव, रोहित, वीरेन्द्र तिवारी, आशुतोष धर दूबे एसओजी टीम तथा आरक्षी विजय यादव, अरविन्द यादव, आशुतोष यादव, थाना बांसी, मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, हिन्दे आजाद, अभिनन्दन सर्विलांस सेल शामिल रहे।

जिला संवाददाता-‌ मोहम्मद अयूब सिद्धार्थनगर।

Leave a Comment