Search
Close this search box.

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी लोगों की चिंता

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी लोगों की चिंता*

इटवा।पड़ोसी देश नेपाल में लगातार बरसात होने से राप्ती और बूढ़ी राप्ती  नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।जिसके कारण इटवा तहसील क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।क्षेत्र के कई मार्गो पर बाढ़ का पानी बह रहा है।


राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्राम गागा पुर,बिजौरा,दाखिन्हवा, रोहांव बुजुर्ग,जूड़ी कुइयां, खन्ता, सेखुई सेनापति, जहदा मुस्तहकम,बेतनार,परसोहिया सदानंद सहित कई अन्य गांव के लोगों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।यहां पर बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है।जुलाई में ही एक बार बाढ़ आने से धान की फसल बर्बाद हो चुकी है।बिजौरा में अंत्येष्टि स्थल तथा अस्थाई गौशाला की तरफ नदी कटान कर रही है।विशुनपुर औरंगाबाद गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। बेत नार तथा कई अन्य मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है।इस सम्बंध एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।



जिला संवाददाता-‌ मोहम्मद अयूब सिद्धार्थनगर।

Leave a Comment